मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2023 समारोह में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
जाह्नवी कपूर को इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अवार्ड समारोह में स्टाइल हॉल ऑफ फेम की फीमेल कैटेगरी का अवार्ड रवीना टंडन को और स्टाइल हॉल ऑफ फेम मेल कैटेगरी का अवार्ड अक्षय कुमार को दिया गया।
गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी को स्टाइलिश फॉर ए लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इसे एक विशेष सम्मान बताते हुए सभी को धन्यवाद कहा।
इंडिया के मोस्ट स्टाइलिश पॉपुलर चॉइस अवार्ड कृति सेनन को दिया गया।
अनन्या पांडे ने मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन का खिताब जीता। इस मौके पर उनके पापा चंकी पांडे भी उनके साथ थे।
शिल्पा शेट्टी को स्टाइल आइकॉन ऑफ द डिकेड अवार्ड मिला। इस दौरान उन्होंने कबूल किया कि वह पहले अपने कपड़ों की वजह से बाथरूम जाने से बचती थीं।
रकुल प्रीत सिंह ने मोस्ट स्टाइलिश हॉटस्टेपर का पुरस्कार जीता। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम का शुक्रिया भी अदा किया।
ऋचा चड्ढा ने अदिति राव हैदरी को स्टाइल ट्रेंडसेटर - महिला पुरस्कार प्रदान किया।
सुष्मिता सेन को स्टाइल विद सब्सटेंस अवार्ड से नवाजा गया।
इस मौके पर रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए।
