फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन करने से करते हैं परहेज
फेयरनेस क्रीम की एड
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो फेयरनेस क्रीम का एड नहीं करते। ये कलाकार स्ट्रिकली ऐसी एड्स से दूर रहते हैं।
कई सेलेब्स ने किया मना
बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो फेयरनेस क्रीम का एड करने से मना कर चुके हैं। आइए जानें उनके नाम..
स्वरा भास्कर
इसमे स्वरा भास्कर भी शामिल हैं। स्वरा को 2015 में एक ब्रांड ने अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया।
कल्कि
कल्कि कई बार इंडियन मार्केट को फेयरनेस क्रीम को लेकर क्रिटिसाइज भी कर चुकी हैं। वो भी इससे दूर रहती हैं।
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा को मैन फेयरनेस क्रीम के ब्रांड ने अप्रोच किया था, इस पर उन्होंन मना करते हुए कहा, मैन टॉल डार्क हैंडसम हो सकते हैं।
रणबीर कपूर
2011 में रणबीर कपूर को एक फेयरनेस क्रीम के ब्रांड का ऑफर मिला है, जिसे उन्होंने साफ मना कर दिया था।
कंगना रनौत
फेयरनेस क्रीम के एड के लिए कंगना को 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी फेयरनेस क्रीम के एड के लिए 15 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया था।

