धुंधली दिखना हो सकता है इन बीमारियों के संकेत, जानिए क्या है कारण
देर तक कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी देखने से आंखों में दर्द होने लगता है, ज्यादा स्क्रीन टाइम होने से पलकें कम झपकती हैं और हमें धुंधला दिखाई देने लगता है।
डायबिटीज के मरीजों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं, जिसमें धुंधला दिखाई देना भी एक प्रमुख लक्षण है।
आंखों या मस्तिष्क से जुड़े स्ट्रोक को धुंधली दृष्टि का एक प्रमुख कारण माना जाता है।
आंखों से संबंधित किसी संक्रमण के कारण दृष्टि कमजोर हो सकती है या फिर धुंधली दृष्टि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी आंखों से जुड़ी समस्या या फिर धुंधलापन हो सकता है।
कुछ एंटी-एलर्जी, एंटी-हाइपरटेंसिव और एंटीडिप्रेसेंट दवाएं सूखी आंखें और धुंधली दृष्टि का कारण बन सकती हैं।
तेज रोशनी में लंबे समय तक काम करने से भी धुंधलापन आ सकता है।
Close up of a woman doing her bills late night
मेडिकल के मुताबिक माइग्रेन के करीब एक चौथाई मरीज की आंखों में धुंधलापन की समस्या हो सकती है।
