By - Priya Jais
Image Source: Social Media
नीलामी के पहले दिन हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख में खरीदा।
हॉकी इंडिया लीग में नीलामी के दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों के लिए काफी बोलियां लगीं।
बेल्जियम के विक्टर वेगनेज़ 40 लाख में सूरमा हॉकी क्लब में बिके और सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
अन्य टॉप विदेशी खिलाड़ियों में डच कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन 38 लाख रुपये में बिके।
बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन को 32 लाख रुपये में कलिंगा लांसर्स ने खरीदा।
भारत के मोरियांगथेम रबीचंद्र को 32 लाख रुपये में कलिंगा लांसर्स ने खरीदा।
मनिंदर सिंह को सूरमा हॉकी क्लब ने 26 लाख रुपये में खरीदा।
2 लाख के आधार मूल्य वाले युवा खिलाड़ी अंगद बीर सिंह को कलिंगा लांसर्स ने 26 लाख रुपये में खरीदा।