कई तरह के विटामिन से भरपूर है ये साबुत अनाज, जानें इसके जबरदस्त फायदे
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, राई और जौ जैसे साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।
सस्ते होने के साथ-साथ इनमें बेहतरीन पोषक तत्व भी होते हैं। इसीलिए इन्हें गरीबों का सुपरफूड कहा जाता है।
मिलेटस ग्लूटेन फ्री होता है, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
इसके सेवन से वजन और डायबिटीज नियंत्रित रहता है।
मोटे अनाज न केवल शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं।
मिलेटस को एंटी-एजिंग भी कहा जाता है।
इनके लगातार सेवन से त्वचा पर झुर्रियों के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।
कम कैलोरी वाले मिलेटस के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है।
इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
मिलेटस खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।
ये अनाज आसानी से पच जाते हैं और गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
