रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने के ये हैं फायदे, आज से ही करें शुरू
अखरोट को भिगोने से एंजाइम अवरोधकों और फाइटिक एसिड को बेअसर करने में मदद मिलती है, जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
भीगे हुए अखरोट को खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसके सेवन से बॉडी में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो एक्स्ट्रा फैट कम करता है।
अखरोट में पाया जाने वाला मेलाटोनिन नामक तत्व से नींद अच्छी आती है।
अखरोट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अखरोट में मौजूद तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।
अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करता है।
अखरोट के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
शोध के मुताबिक रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
