By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
शरीफा में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स और फाइबर भी होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम होता है।
ये फल विभिन्न आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।
ये फल कॉपर और डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं, ये दोनों ही आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं। शरीफा पेरिस्टलसिस में मदद करके पाचन में लाभदायक होता है।
शरीफा मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है। मैग्नीशियम और पोटेशियम हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखते हैं।
शरीफे में पोटेशियम होता है, जो मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और रक्त की आपूर्ति में सुधार करके थकान को खत्म करता है।
शरीफे में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है जो शरीर में सामान्य तरल और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं जो जोड़ो की सूजन दूर करते हैं।
शरीफे में कई खास प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, ये एक अहम वजह है कि इसके सेवन से हमारे शरीर का ब्लड प्यूरिफाई होता है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है।
शरीफे में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में रहता है जो शरीर में लिक्विड और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों की सूजन को दूर करते हैं।