बेडरूम में रखें ये खूबसूरत पौधे, पति पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत

Written By: Preeti Sharma

Source: Freepik

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में पॉजिटिव माहौल बनाए रखने से पति पत्नी के बीच रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।

वास्तु शास्त्र

वहीं, बेडरूम में सकारात्मक माहौल न होने की वजह से पति पत्नी के बीच अनबन और  वाद विवाद बढ़ने लगता है।

विवाद बढ़ना

इसके लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कुछ पौधे रख सकते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा

पति पत्नी अपने कमरे में लैवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है और कमरा भी सुंदर लगता है।

लैवेंडर का पौधा

वास्तु के अनुसार बेड के साइड में या बेड साइड टेबल पर लैवेंडर का पौधा रखा जा सकता है। यह शुभ माना जाता है।

कहां रखें पौधा

बेडरूम में लिली का पौधा भी रखा जा सकता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बढ़ती है। साथ ही नींद की समस्या भी दूर होती है।

लिली का पौधा

घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए मनी प्लांट लगाया जा सकता है। इसे आप किसी भी कोने में रख सकते हैं।

मनी प्लांट

बेडरूम में इन पौधों को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। साथ ही घर पर पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है।

वैवाहिक जीवन