गर्मी में हफ्तों तक इस तरह ताजा रख सकते हैं हरा धनिया, जानें स्मार्ट तरीके

Written By: Preeti Sharma

Source: Freepik

हरा धनिया हर सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है। गर्मी में इसका बिना कोई भी सब्जी अच्छी नहीं लगती है। इस समय यह थोड़ा महंगा भी मिलता है।

हरा धनिया

गर्मियों के दिनों में हरा धनिया मार्केट में कम आते हैं और खरीदकर ले जाने पर भी यह ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं।

महंगा धनिया

ऐसे में हरे धनिया को हफ्तों तक ताजा रखने के लिए कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे धनिया जल्दी सूखता नहीं है।

नहीं सूखेगा धनिया

हरा धनिया को फ्रेश रखने के लिए इसे किसी कांच के डिब्बे में पानी भरकर उसकी जड़ों को पानी में भिगो दें। इससे धनिया फ्रेश रहेगा।

पानी में रखें

कागज के टुकड़े में लपेटकर हरा धनिया रखा जा सकता है। इससे यह लंबे समय तक ताजा बना रहता है और सूखता नहीं है।

कागज में रखें

धनिया को आप सूती कपड़े में भी लपेटकर रख सकते हैं। ऐसा करने से भी धनिया नहीं सूखेगा। समय-समय पर कपड़े को भिगोते रहें।

सूती कपड़ा

रहे धनिया को आप फ्रीजर में भी जमा सकते हैं। इससे भी यह लंबे समय तक चल जाती हैं। पानी के साथ हरे धनिये को जमा सकते हैं।

फ्रीजर में रखें

हरे धनिए को वैक्यूम सील कर सकते हैं। ऐसा करने से धनिया लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है। इसे पॉलीथीन में भी रख सकते हैं।

वैक्यूम सील