By: Simran Singh
NavBharat Live Desk
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है ATM Jackpotting और कैसे होता है पूरा खेल?
Source: Pinterest
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोबाइल ऐप की मदद से ATM मशीन को हैक किया जा सकता है। ऐसे दावों ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नतीजा: भारी जुर्माना और कार्रवाई।
Source: Pinterest
ATM मशीनें कई सुरक्षा परतों से सुरक्षित होती हैं। भारत में फिलहाल ऐसा कोई पुष्टि किया गया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अमेरिका में ATM हैकिंग के कई केस दर्ज हो चुके हैं।
Source: Pinterest
ATM Jackpotting एक साइबर अटैक है, जिसमें हैकर्स ATM मशीन पर मैलवेयर इंस्टॉल कर उसे अपने कंट्रोल में ले लेते हैं और बिना बैंक की मंजूरी के कैश निकाल लेते हैं।
Source: Pinterest
हैकर्स ATM के सॉफ्टवेयर में मैलवेयर डालते हैं। इसके बाद ATM बैंक से अनुमति लिए बिना ही नकदी बाहर निकालने लगता है।
Source: Pinterest
एक तरीका यह है कि अपराधी ATM की हार्ड ड्राइव निकालकर उसमें मैलवेयर कॉपी करते हैं और फिर उसे वापस मशीन में लगा देते हैं।
Source: Pinterest
कुछ मामलों में हैकर्स ATM की असली हार्ड ड्राइव हटाकर उसकी जगह पहले से संक्रमित हार्ड ड्राइव लगा देते हैं। रीस्टार्ट होते ही ATM उनके कंट्रोल में आ जाता है।
Source: Pinterest
ATM Jackpotting का निशाना सीधे ATM मशीन होती है, न कि ग्राहकों का बैंक अकाउंट। यानी इस हमले में मशीन से कैश निकाला जाता है।
Source: Pinterest
FBI के मुताबिक, ATM Jackpotting एक साइबर अपराध है, जिसमें मैलवेयर की मदद से ATM को नियंत्रित कर बिना बैंक कार्ड के कैश निकाला जाता है।
Source: Pinterest
अभी तक भारत में ATM Jackpotting का कोई बड़ा पुष्टि किया गया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए वायरल वीडियो पर आंख बंद करके भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।
Source: Pinterest