मेक्सिको में मिला एलियन का शव, सामने आईं ये तस्वीरें!
मैक्सिकन संसद में दो रहस्यमय शव रखे जाने के बाद दावा किया जा रहा है कि ये एलियंस के शव हैं। ये खबर जंगल की आग की तरह तेजी से फैल गई है।
एलियंस के शवों को सबके देखने के लिए प्रदर्शित किया गया है। इन शवों को दिखाकर एलियंस से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं।
यह मामला ग्लोबल सुर्खियों में है। अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक रयान ग्रेव्स भी वहां थे।
बावजूद इसके कई अमेरिकी लोग एलियंस से जुड़े ऐसे दावों और खबरों पर यकीन नहीं करते हैं। इस बीच एलियंस दिखाने वाले शख्स के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह अनआइडेंटिफाइड पैरानॉर्मल फेनोमेना या यूएपी से संबंधित सबूतों की समीक्षा कर रही है। कहा गया कि इससे जुड़ी रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
Alien Octopus On Beach - mobilestock
नासा आकाश में अस्पष्ट उड़ने वाली वस्तुओं पर अपने लंबे समय से चल रहे शोध के परिणाम जारी करने के लिए तैयार था। उससे कुछ दिन पहले मेक्सिको ने एलियंस के शव दिखाकर दुनिया को चौंका दिया था।
कथित एलियन लाशों की कई क्लिपिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सामने आईं, जहां खिड़की के बक्सों में दो छोटे गैर-इंसानों के शव प्रदर्शित किए गए थे।
एलियन डेड बॉडी दिखाने वालों का दावा है कि जब दोनों शवों के डीएनए नमूनों का परीक्षण किया गया और अन्य डीएनए नमूनों की तुलना की गई, तो पता चला कि उन्हें मिले डीएनए नमूनों में से 30% से अधिक अज्ञात थे।
शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एलियन के पास पांच की जगह तीन उंगलियां हैं। एलियंस से जुड़े दावों को लेकर कुछ अमेरिकी अक्सर कहते हैं कि उनसे जुड़ी अब तक यही जानकारी है कि इस धरती से परे भी एक दुनिया है जहां कुछ अलग तरह के लोग रहते हैं।
यूएफओ देखे जाने की सबसे ज्यादा घटनाएं अमेरिका में हुई हैं। एलियंस के बारे में सबसे ज्यादा दावे पश्चिमी देशों में किए गए हैं। एलियंस से जुड़े रहस्य आज भी अनसुलझे हैं।
अमेरिकी वायुसेना और पेंटागन की रिपोर्ट में एलियंस का जिक्र बहुत पहले ही हो चुका है। ऐसी स्थिति में वायरल हो रहे वीडियो के दावों से इतर लोग अब ये जानना चाहते हैं कि क्या ये वही एलियन हैं जिन्हें अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पकड़ लिया था और ये शव उनका ही है?
Alien watching the Earth
