

Hippopotamus vs Crocodile Fighting Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते है। कभी जंगल के राजा शेर तो बाघ का। जमीन पर रहने वाले जीवों के लड़ाई के वीडियो तो हमने कई बार देखे है। लेकिन इस बार पानी में रहने वाले दो खुंखार शिकारियों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अब कई कई मिलियन लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तालाब के किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक झूमता हुआ दरियाई घोड़ा वहां पहुंच जाता है। जब पानी दो बड़े खुंखार शिकारी आमने-सामने आए तो उनमें भिड़ंत हो गई। दोनों विशालकाय जीव अपने बड़े-बड़े जबड़े से एक-दूसरे को चीरने के लिए आतुर थे।
मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पानी की दोनों 'दैत्य' अपने बड़े मुंह खोलकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए आतुर थे। हालांकि, इस जंग में एक-दूसरे को गंभीर चोट नहीं पहुंची। जैसे ही दरियारी घोड़ ने अपना जबड़ा खोला वैसे ही मगरमच्छ को एहसास हो गया कि वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह दरियाई घोड़े पर काबू नहीं पा सकता। धीरे-धीरे वह पीछे हटता हुआ दिखाई दिया। अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'हिप्पो को किसी भी जानवर के लिए क्षेत्रीय और खतरनाक माना जाता है। इसमें हम भी शामिल हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'मगरमच्छ के पास उस लड़ाई को जीतने का कोई मौका नहीं था!'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिप्पो आक्रामक और रक्षात्मक दोनों हो सकते हैं।' वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि "नियम 1- दरियाई घोड़े से न उलझें। नियम 2- नियम 1 को न भूलें।