ग्रेजुएट होने के बाद भी नहीं मिली नौकरी, तो कॉलेज के बाहर ही खोल दी चाय की टपरी, जानें पूरा माजरा

प्रियंका ने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन (Economics Graduate) किया है।
viral news girl-open-tea-stall-outside-collage-after-graduation-when-didnt-get-job-in-patna
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: देश में बेरोजगारी (Unemployment) के कारण कई युवा परेशान है। अच्छे कॉलेज से पास होने के बाद भी कुछ युवाओं को आज नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरी नहीं मिल पाने के कारण कुछ युवा निराश हो जाते। तो कुछ युवा हार नहीं मानते हुए कठिन परिस्थिति में भी कुछ नया करने की सोच रखते हैं। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी ही एक लड़की की चर्चा हो रही है। जिसने नौकरी ना मिलने पर हार नहीं मानी। 

इस लड़की का नाम प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) है और वह बिहार की रहने वाली है। एएनआई के अनुसार, प्रियंका ने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन (Economics Graduate) किया है। इसके बाद भी प्रियंका को कई नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरी ना मिल पाने के वजह से प्रियंका ने कुछ नया करने का फैसला लिया।

प्रियंका ने पटना में महिला कॉलेज (Women's College) के सामने ही अपनी चाय की दुकान (Tea Stall) खोल ली। इतना ही नहीं लोगों को अपनी दुकान की ओर आकर्षित करने के लिए प्रियंका ने बैनर पर शानदार लाइन भी लिखी है। उन्होंने लिखवाया है, 'लोग क्या सोचेंगे अगर ये भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे...'

एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया, 'मैंने साल 2019 में अपना ग्रेजुएशन किया था, लेकिन पिछले 2 साल से अब तक नौकरी नहीं मिल सकी। मैंने प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा ली। वह कहती हैं, कई चायवाले हैं, चायवाली क्यों नहीं हो सकती?'

प्रियंका की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग प्रियंका से प्रेरणा ले रहे हैं। कई लोग प्रियंका की सोच की तारीफ कर रहे हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com