मेरठ में दर्दनाक हादसा: मेहंदी का रंग भी नहीं हुआ था फीका, गीजर से गैस लीक होने से दुल्हन की हुई मौत

groom-death,-bride-wedding-viral-news
Representative Image
Published on
Updated on

मेरठ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें कुछ घंटो पहले बनी नई नवेली दुल्हन की दर्दनाक मौत हो गई। मौत भी ऐसी जिसने हर किसी को सदमें में डाल दिया है। दुल्हन की मौत भले ही बिल्कुल किसी फिल्म के सीन की तरह हुई मगर ये असल जिंदगी की दर्दनाक कहानी है। जिसे जानकर आपके भी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। 

नवविवाहित दुल्हन की मौत 

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से सामने आई है। जहां पर एक दिन पहले शादी करके ससुराल आई दुल्हन की अगली सुबह मौत हो गई। दुल्हन अपने ससुराल में नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। नहाने के दौरान गीजर से गैस लीक होने से नवविवाहित दुल्हन की शादी के एक दिन बाद ही दम घुटने से मौत हो गई। 

बाथरूम में हुई बेहोश 

बता दें कि जब दुल्हन नहाने गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई तो सबको चिंता होने लगी। क्योंकि दुल्हन की सास ने भी जब दरवाजा खटखटाया तो उसने उसे कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो दुल्हन को एक कोने में पड़ा पाया। दुल्हन बेहोश हो गई थी।

अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक आनन-फानन में दुल्हन को उसी सजी धजी गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जिसमें वो एक दिन पहले विदा होकर ससुराल आई थी। घर वाले जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद दुल्हन के मायके वालों को बुलाकर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक मायके वालों ने किसी भी प्रकार का कोई कम्प्लेन नहीं दर्ज करवाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com