सिगरेट पीना पड़ा भारी, कुछ सेकंड में फैली आग, वीडियो वायरल

वायरल हो रही वीडियो की शुरूआत में दो लोग बात करते नजर आ रहा है। उसी बीच में एक शख्स सिगरेट जलाता है, उसके बाद वो माचीस के तीली को सामने सड़क पर फेंक देता है। उसके ऐसा करते ही वहां पर आग लग जाती है। पास में खड़ी गाड़ियों में आग पकड़ लेता है। जिसे ज
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर नो स्मोकिंग जोन लिखा होता है, इसके बाद भी हमें से कई लोग लापरवाही करते हैं। कभी-कभी ये लापरवाही ना केवल उनके लिए बल्कि वहां मौजूद आस-पास के लोगों के लिए भी मुसीबत बन जाती है। इसका एक नया उदाहरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक इंसान का सिगरेट पीने का नुकसान उसके आसपास के लोगों को उठना पड़ता है।

दरअसल, वायरल हो रही वीडियो की शुरूआत में दो लोग बात करते नजर आ रहा है। उसी बीच में एक शख्स सिगरेट जलाता है, उसके बाद वो माचीस के तीली को सामने सड़क पर फेंक देता है। उसके ऐसा करते ही वहां पर आग लग जाती है। पास में खड़ी गाड़ियों में आग पकड़ लेता है। जिसे जल्दी-जल्दी दूर किया जाता है।

सीटीवी फुटेज वायरल 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सड़क पर कोई तरल पदार्थ फैला है, जिसपर माचीस की तीली फेका गया। लेकिन बाद में यह पता चला कि यह पानी नहीं बल्कि पेट्रोल था। जिसकी वह से आग लग गई। इस घटना में एक बाइक और तीन दुकानों में भी आग लग गई हालांकि किसी बड़ी दुर्घटना की ख़बर नही है। अगर समय रहते समझादारी से काम नहीं लिया जाता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सड़क पर पेट्रोल गाड़ी से रिसाव के कारण आया था।

लोगों का फूंटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा कि कौन इसका जिम्मेदार है? पेट्रोल स्टेशन या परिवहन कंपनी, नगरपालिका/लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, पर्यावरण संरक्षण एजेंसियाँ, कानून प्रवर्तन (पुलिस), स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग या वो सिगरेट पी रहा एक व्यक्ति, आप हमें बताए।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, जंगल में आग लगने का कारण भी कुछ ऐसा ही होता है। जिस व्यक्ति ने जलती हुई माचिस फेंकी है, उसे नुकसान के लिए दंडित किया जाना चाहिए, क्योंकि अधिकांश मामलों में कुछ नहीं होता और वे कहीं भी कुछ भी फेंकते रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com