सीमा हैदर के घर आया खास तोहफा, ख़ुशी से झुमने लगे सचिन

Seema Haider And Sachin Meena Yotube Silver Play Button
सीमा हैदर और सचिन मीना (PIC Credit: Social Media)
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क: सीमा हैदर (Seema Haidar) को आज के समय में कौन नहीं जनता। अपने प्यार के खातिर वह अपने चार बच्चों को लेकर सरहद पार कर भारत आ गई थीं। ऐसे में अब उनके लिए यूट्यूब (Youtube) ने खास तोहफा दिया है। यूट्यूब ने सिमा के घर सिल्वर प्ले बटन (Silver Play Button) भेजा है। जिसे देखकर उनके पति सचिन मीणा (Sachin Meena) बेहद खुश दिखाई दिए। 

दरअसल Youtube ने सीमा हैदर को सिल्वर प्ले बटन गिफ्ट में भेजा है। यूट्यूब पर सीमा हैदर के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। यह कपल यूट्यूब पर काफी फेमस है और दोनों अच्छी-खासी कमाई करने लगे हैं। सीमा हैदर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। साथ ही वह इसे लेकर काफी खुश भी हुईं। 

Seema Haider
सीमा हैदर

जानकारी के लिए बता दें कि पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थीं। फ़िलहाल वह ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रहती हैं। सीमा हैदर और सचिन का दावा है कि दोनों ने शादी रचाई है और सीमा जल्द ही सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा हैदर भारत और यहां के हिन्दू रीती रिवाज़ को काफी पसंद करती हैं। 

हाल ही में सीमा ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर जाने की बात भी कही थी। वहीं भारत में आने के बाद सीमा हैदर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। आए दिन उनके इंटरव्यू के वीडियो क्लिप वायरल होते रहते हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर के कई प्रशंसक भी हैं। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के प्रशंसकों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। लोग सिमा और सचिन की जोड़ी को काफी पसंद भी करने लगे हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com