

नई दिल्ली : आज भारत में कई विदेशी महिलाएं हैं जो अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनमें से कुछ विदेशी अपने भारतीय पतियों के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं तो कुछ पूरी तरह से भारतीय परिवेश को अपनाती हैं और उसी के अनुसार वीडियो अपलोड करती हैं। ऐसे लोग जब हिंदी बोलते हैं तो साथ ही उनके भारतीय प्रशंसक भी खुश हो जाते हैं। कुछ विदेशी महिलाएं भारतीय लड़के से शादी करने को लेकर वीडियो भी बनाती हैं।
बता दें कि इन्हीं महिलाओं में से एक हैं रशियन दिनारा, जो इंस्टाग्राम पर डिजीडोल उपनाम से मौजूद हैं। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन आज हम जो वीडियो शेयर कर रहे हैं वह थोड़ा अलग है। इस वीडियो में दिनारा भारत को अपना दूसरा घर कह रही हैं और तौलिया लपेटकर सड़कों पर निकल आई हैं।
इस वीडियो के मुताबिक रूसी दिनारा हाल ही में गुड़गांव में थीं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने शरीर पर तौलिया लपेटे हुए नजर आ रही हैं। उनकी आंखों पर काला चश्मा और बालों पर सफेद तौलिया भी है। उन्हें सुबह-सुबह एक शॉपिंग सेंटर के बाहर कैटवॉक पर चलते देखा गया। आप उन्हें राहगीरों का अभिवादन करते हुए भी देख सकते हैं।
हालांकि वहां से गुजर रही एक महिला ने उनकी तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा और हक्का-बक्का होकर आगे बढ़ गई। या फिर शायद इस महिला को दिनारा का ये अंदाज पसंद नहीं आया। लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया तो कुछ ही देर में ये काफी तेजी से वायरल हो गया। दरअसल अब तक वीडियो को 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।