विशालकाय अजगर की बड़ी भूल! शिकार को निगलना पड़ा भारी, देखें चौंकाने वाला VIDEO

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विशालकाय अजगर अपने शिकार को निगल तो लेता है लेकिन वही उस पर भारी पड़ जाता है।
विशालकाय अजगर की बड़ी भूल! शिकार को निगलना पड़ा भारी, देखें भयावह VIDEO
विशालकाय अजगर को शिकार निगलना पड़ा भारी (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

बलरामपुर: आपने अब तक अजगर को शिकार करते हुए और उसे निगलते हुए देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विशालकाय अजगर अपने शिकार को निगल तो लेता है, लेकिन वह उसे हजम नहीं कर पाता। जिसके बाद वह वापस उगल देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का बताया जा रहा है। यहां हर्रैया विकास खंड के बरदौलिया गांव के दक्षिण में नागमणि आश्रम के पास कचनी नाले में रविवार की शाम करीब 20 फुट लंबा अजगर नज़र जिसने पहले तो बकरी को निगला और फिर उगल दिया।

सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर किस तरह से बकरी को उगलने के लिए पुरजोर कोशिश करता है। अंत में उसे कामयाबी मिल जाती है। जिसके बाद वह वहां से चला जाता है। यह दृश्य देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोगों की आवाजें भी आ रही हैं। जिसमें गांव वाले कह रहे हैं कि अजगर ने बड़ी बकरी निगल ली थी इसीलिए यह डोल नहीं पा रहा था। वहीं एक व्यक्ति यह भी कहता हुआ सुनाई देता है कि अब यह तेजी से भगेगा क्योंकि इसका लोड खत्म हो गया है।

माना जा रहा है कि अजगर ने बकरी को निगल तो लिया लेकिन वह उसकी पाचन क्षमता से अधिक वजन की निकली। जिसके कारण अजगर को चलने में परेशानी होने लगी। यही वजह है कि अजगर ने बकरी को वापस उगल दिया। क्योंकि वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर बकरी को निगलने के बाद तुरंत ही वहां से चला जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com