मां तो मां होती है: बाघिन के बच्चों को डॉगी ने पिलाया दूध, ममता की छांव में पल रहे नन्हे

dogi-viral-video
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दुनिया में सर्वश्रेष्ठ योद्धा मां को कहा जाता है, आखिर मां तो मां होती है। बच्चों को देख एक मां का दिल भर आता है, चाहे वो बच्चे खुद के हो या किसी दूसरे के। सोशल मीडिया पर आपने जानवरों से जुड़े कई तरह के वीडियो देखें होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है, वह बेहद मार्मिक है। इस वीडियो को देखने के बात आप भी भावुक हो जाएंगे। डॉगी के बहुत से क्यूट वीडियो आपने अब तक देखे है, लेकिन ये वीडियो और भी ज्यादा खास है। आइए जानते है क्या है इस वीडियो...  

बाघिन के बच्चों के मिली मां 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक फीमेल डॉग और बाघिन के तीन बच्चों का है। आपको बता दें कि सोशल इस वीडियो में फीमेल डॉगी बाघिन के बच्चों की भूख मिटा रही है उन्हें दूध पीला रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि इस फीमेल डॉगी ने बाघिन के इन तीन नन्हे बच्चों को गोद लिया है और उन तीनों बच्चों का खुद पालन पोषण करती है उन्हें अपने ममता की छांव में परवरिश दे रही है। 

फीमेल डॉगी ने पिलाया दूध 

डौगी का बच्चो को इस तरह अपना प्यार लुटाते होते देख सभी लोग बहुत भावुक हो रहे है और डॉगी की सरहाना कर रहे है। बता दें कि इस प्यार भरे वीडियो को सोशल मीडिया पर नेचुरल ब्यूटी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें एक फिमेल डॉगी को चिड़ियाघर में बाघ के तीन बच्चों के बीच घिरा देखा जा सकता है। वीडियो देख कर अंदाजा लग जाएगा कि इसमें बाघ के बच्चे उस डॉगी पर हमला नहीं कर रहे बल्कि उससे अपनी परवरिश के लिए मां के दूध की कमी को पूरा कर रहे हैं। वहीं डॉगी को पूरी शांति से उन सबके बीच बैठे देखा जा सकता है। 

वीडियो को लोगों ने खूब किया पसंद 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि डॉगी शांत होकर सभी को अपना दूध पिलाते हुए उनकी मां की तरह ही उन पर ममता का प्यार लुटाती दिख रही है। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देख बहुत हैरान रह गए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें कि 5 लाख 56 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जिसमें से एक यूजर का कहना है कि 'यह आश्चर्यजनक है कि जानवर दूसरे जानवरों से कितने प्यार और उनका पालन-पोषण करते हैं, जबकि मनुष्य अपने बच्चों का गर्भपात कराना चाहते हैं। जानवरों से हम मनुष्यों को सीखना चाहिए कि आखिर प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। सभी भेदभाव, असमनताओं को भूलकर सबके के साथ प्यार बनाए रखे। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com