शख्स की होशियारी उस पर पड़ी भारी, मगरमच्छ ने कर दी ऐसी हालत कि होश आ गए ठिकाने- देखें वीडियो

Crocodile and man Video
Published on
Updated on

अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने मिलते हैं, जहां लोग जानवरों (Animals Video) के साथ मस्ती मज़ाक करते नज़र आते हैं। उनके साथ खेलते दिखाई देते हैं और उनके साथ अपनी ज़िंदगी एन्जॉय करते हैं। लेकिन, इन सब में कुछ ऐसे वीडियो भी देखने मिलते हैं, जहां लोग जानवरों को परेशान (Teasing Animals) करते भी दिखाई देते हैं, जिसका खामियाज़ा उन्हें भुगतना भी पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक मगरमच्छ (Crocodile Video) को छेड़ते नज़र आ रहा है। फिर उसके बाद जो हुआ उसे देख सबके होश उड़ गए। 

इंटरनेट की दुनिया में वायरल यह वीडियो बेहद ही हैरान करने वाला है। जिसमें शख्स की बेवकूफी साफ़ देखी जा सकती है। जिसके बाद उसे अपनी इस हरकत का खनियाज़ा मगरमच्छ के गुस्से से भुगतना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स मगरमच्छ के साथ खेलने जाता है तो वह अपने मजबूत जबड़े में उसका हाथ जकड़ लेता है, जिसके बाद शख्स की हालत ख़राब हो जाती है और वह बुरी तरह चिल्लाने लगता है।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स मगरमच्छ से अपना हाथ छुड़ाने की पूरी कोशिश करने लगता है, यहां तक कि वह मगरमच्छ की पीठ पर भी बैठ जाता है। फिर काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ शख्स का हाथ छोड़ देता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है और शख्स की बेवकूफी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bufilms अकाउंट द्वारा शेयर किया है। जल्द ही इस वीडियो के 4 लाख व्यूज पूरे होने वाले हैं। वहीं इस वीडियो को देख लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com