चाचा ने कम संसाधन में बनाई शानदार चाय, सर्व करने का तरीका देख हैरान रह गए लोग

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चाय का वीडियो वायरल हो रहा है।
Man-made-tea-even-with-less-resources-style-of-serving-won-everyone-heart
Published on
Updated on

नई दिल्ली, देश में चाय (Tea) लवर्स की कमी नहीं है। देश में आज भी कई ऐसे लोग है, जिनकी चाय की चुस्की लिए बिना नींद ही नहीं खुलती। देश में अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह के खाने के पदार्थ मिलते है। लेकिन, चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो सभी को एक कर देता है। यह कम कीमत में कही भी मिल जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी चाय के वीडियो काफी वायरल हो जाते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चाय का वीडियो वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ghantaa पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स बेहद काम संसाधन में चाय बनाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो में एक शख्स राजस्थानी टोपी पहने जमीन पर पड़ी जली हुई लकड़ी पर चाय बनाते हुए नज़र आ रहा है। यह शख्स एक कटोरी में शानदार चाय बनाता है। वहीं, चाय बनने के बाद वह बेहद अनोखे अंदाज़ से चाय सर्व करता है। वह पत्तों से कप बनाता है और गरम गरम चाय की चुस्की लेता है।

अब सोशल मीडिया पर लोगों को इस शख्स का चाय बनाने का और पत्तों से बने कप में चाय पीने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कई लोग इस शख्स की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'चाय बना रहे चाचा ने दिल ही जात लिया।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com