एयरपोर्ट पर बॉयफ्रेंड को गले लगाने के लिए स्पीड में दौड़ी लड़की, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि…, देखें वीडियो

Girlfriend-boyfriend Video
Screengrab From posted Video
Published on
Updated on

किसी से बहुत दिन बाद मिलने की ख़ुशी ही अलग होती है। उस शख्स को देखकर मानों ऐसा लगता है कि, अब दुनिया की सारी ख़ुशी मिल गई हो। उसे सीधे गले से लगाने का दिल चाहता है। ऐसे में बहुत से लोग अपने करीबी को बहुत दिन बाद देखने पर उन्हें दौड़कर लगे लगाने चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने प्रेमी को देखकर दौड़ (Girl With Boyfriend) लगाती है। लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी हो जाती है कि, उसकी यह ख़ुशी हादसे में बदल जाती है। 

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (twitter viral video) में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की कार से उतरकर सीधे एयरपोर्ट से बाहर आ रहे अपने बॉयफ्रेंड की ओर भागती है। वह लड़की अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाने के लिए तेज़ी से दौड़ती है। लेकिन सामने से आ रहे लड़के से उसका तालमेल नहीं बैठ पता है और वो गिर जाती है। इतना ही नहीं उसका बॉयफ्रेंड भी धड़ाम से गिर जाता है। 

https://twitter.com/CestMoiz/status/1556459751118147584

इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यूजर हरप्रीत द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो देख सकते हैं कि, कपल जैसे ही एयरपोर्ट पर गिरते हैं, वैसे ही वह एक दूसरे को बारी-बारी से संभालते हैं। फिर वह दोनों एक दूसरे को खुशी-खुशी गले लगा लेते हैं। इस क्लिप को शेयर करते समय कैप्शन में लिखा कि, "Falling In Love" लिखा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com