Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दीवारों को गोबर से लीप रहीं प्रिंसिपल, वायरल वीडियो के बाद दिया ये तर्क

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में प्रिंसिपल दीवारों पर गाय के गोबर से लीप रही हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह का वीडियो देखने के बाद सभी हैरानी में हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दीवारों को गोबर से लीप रही प्रिंसिपल, वायरल वीडियो के बाद दिया ये तर्क
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दीवारों को गोबर से लीप रही प्रिंसिपल, वायरल वीडियो के बाद दिया ये तर्क
Published on
Updated on

Delhi University Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जहां पर कॉलेज की प्रिंसिपल को दीवारों पर गाय के गोबर से लीपते हुए देखा जा सकता है। वह क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लगा रही हैं और उनके साथ वीडियो में टीचर्स के ग्रुप भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्यूष वत्सला को क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लीपते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद कई लोग इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर @shilpisinghinc ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एलबी कॉलेज की प्रिंसिपल ने गाय के गोबर से कॉलेज की दीवारों की लिपाई का काम शुरू कर दिया है। हमें विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस वीडिया पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि पिंसिपल की डिग्री क्या है। वहीं दूसरे ने लिखा कि इनको सरकार सैलरी गोबर लीपने के देती है क्या ?

वायरल वीडियो के बाद प्रिंसिपल का तर्क

दरअसल इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक चल रहे शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसे एक फैकल्टी मेंबर द्वारा किया जा रहा है। इस मामले में उनका कहना है कि यह शोध कक्षाओं को ठंडा करने के लिए स्वदेशी और प्राकृतिक उपायों को अपनाना है। प्रिंसिपल ने यह वीडियो कॉलेज के शिक्षकों के साथ शेयर किया और कहा कि कक्षाओं को ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना साल 1965 में हुई थी। इसका नाम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा गया था। कॉलेज में कुल पांच ब्लॉक हैं जिसमें से एक ब्लॉक पर यह परियोजना केंद्रित है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार एक हफ्ते के बाद इस शोध के विस्तृत निष्कर्ष शेयर किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com