- Hindi News »
- Viral »
- Controversy Erupted Over Marathi Vs Hindi Heated Argument Between Two People See Viral Video
Viral Video: मराठी बनाम हिंदी को लेकर छिड़ा विवाद, दो लोगों के बीच हुई तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो
- Written By: प्रीति शर्मा
हाल ही में महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मुंबई के बाद अब पुणे के वाघोली इलाके में डी-मार्ट स्टोर में हुई दो लोगों के बीच झड़प ने महाराष्ट्र में भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मराठी बनाम हिंदी को लेकर छिड़ा विवाद, दो लोगों के बीच हुई तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो
Pune Viral Video: हाल ही में महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मुंबई के बाद अब पुणे के वाघोली इलाके में डी-मार्ट स्टोर में हुई दो लोगों के बीच झड़प ने महाराष्ट्र में भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों के बीच मराठी और हिंदी बोलने को लेकर तीखी बहस हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से उलझ गए। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर डी मार्ट स्टोर पर खड़ा है। इसी दौरान एक व्यक्ति उनसे मराठी में बात करने को कहता है जिसके जवाब में व्यक्ति ने कहा कि हिंदी ही बोलेंगे। इस घटना के बाद जब कपल से दोबारा मराठी में ही बात करने को कहा जाता है तो वे कहते हैं नहीं बोलेंगे। सामने वाला व्यक्ति इस घटना को अपने कैमरे पर रिकॉर्ड कर रहा होता है। पत्नी के साथ खड़ा व्यक्ति कहता है कि जाओ सोशल मीडिया पर पोस्ट करो, पर तुम्हारा यह तरीका गलत है। इसके बाद व्यक्ति फिर कहता है कि मुझसे पुछे बिना वीडियो नहीं बनना सकते और फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है।
Pune Viral Video ‘Hindi Hi Bolenge’: Man insists on speaking Hindi after being asked to speak Marathi at D-Mart in Wagholipic.twitter.com/w1yhi1qnH4 — Pune First (@Pune_First) March 13, 2025
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोगों का मानना है कि महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को स्थानीय भाषा अपनानी चाहिए, जबकि अन्य लोगों का तर्क है कि लोगों को अपनी पसंदीदा भाषा में संवाद करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। इस घटना ने भाषाई पहचान, क्षेत्रीय गौरव और व्यक्तिगत पसंद के बारे में बातचीत को फिर से शुरू कर दिया है, जिसमें बहस के दोनों पक्षों से मजबूत राय सामने आई है।
अन्य वायरल ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म X पर ‘@Pune_First’ नाम के यूज़र ने शेयर किया है। इस पोस्ट ने तुरंत ही लोगों का ध्यान खींचा। सिर्फ़ पाँच दिनों के भीतर, इस क्लिप को काफ़ी संख्या में व्यूज़, लाइक्स और कमेंट्स मिले, जिससे ऑनलाइन व्यापक चर्चा और बहस शुरू हो गई।
Controversy erupted over marathi vs hindi heated argument between two people see viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













