15 फीट लंबे अजगर को कंधे पर लेकर घूम रहा था शख्स, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था ऐसा होगा- देखें वीडियो

python video
Published on
Updated on

सांप (Snake) का नाम सुनते ही सबकी बोलती बंद हो जाती है। ऐसे में किसी के यहां सांप घुस आता है तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल (Snake Viral Video) होते हैं, जिनमें हम लोगों को सांप के साथ अजीबोगरीब हरकतें करते देखते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही वीडियो की बात कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में सबसे खतरनाक चीज़ ये है कि वीडियो में दिख रहे शख्स ने सांप के साथ नहीं बल्कि अजगर (Python Viral Video) के साथ अजीबोगरीब हरकत की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। 

इस वायरल वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई है। चंद सेकंड के इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स करीब 15 फीट लंबे भारी भरकम अजगर को अपने कंधों पर बिना डरे मस्त उसे लेकर घूम रहा है। इस विशाल अजगर को अपने कंधे पर लेकर घूम रहा शख्स बेखौफ होकर उसे इधर-उधर लेकर घूम रहा है। मानों वह किसी बच्चे को लेकर घूम रहा हो। वहीं वह अजगर भी उस शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। साथ ही शख्स के इशारे पर वह उसके कंधे से उतरकर ज़मीन पर रेंगने भी लगता है।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को royal_pythons के पेज ने शेयर किया है। इस पेज पर एक और वीडियो है, जिसमें शख्स अजगर को लेकर सीढ़ियां भी चढ़ रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। इस शख्स की हिमायत को बहुत से लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे बेखूफी बता रहे हैं। इस वीडियो को इंटरनेट की दुनिया में काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोग से जमकर लाइक कर रहे हैं, साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com