-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- 4 People Burnt Alive For Not Getting Salary Driver Video Went Viral On Social Media
Watch: सैलरी नहीं मिलने पर चार लोगों को जिंदा जलाया, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
- Written By: प्रिया जैस
Minibus caught fire on Hinjewadi: पुणे में चलती मिनी बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए थे। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पुणे आग मामला (सौजन्य-एक्स)
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ इलाके में बुधवार को चलती मिनी बस में आग लग गई थी। पुणे में चलती मिनी बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए थे। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस बस चालक ने ही जानबूझकर आग लगाकर चार लोगों को जिंदा जला दिया था।
बस चालक ने बड़ी ही चालाकी से इस मामले को दुर्घटना बताने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसके पीछे की सच्चाई सामने ला दी। हिंजेवाड़ी बस आग की घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया, “बस चालक ने जानबूझकर वाहन में आग लगाई, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हमारी जांच से पता चलता है कि बस चालक अपने सहकर्मियों के खिलाफ शिकायत रखता था और बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।”
पुलिस इस समय जांच में जुटी है कि चालत को आग लगाने के लिए रसायन कहां से मिले। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं (103 और 109) के तहत मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
NSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सैलरी कटने से नाराज था पुणे का बस ड्राइवर, जानबूझकर लगाई आग, 4 कर्मचारी जिंदा जल गए !#Pune #punecrime #punenews #punebusfire #punefire #MaharashtraNews #BreakingNews #Crime #CrimeNews pic.twitter.com/QfrAiND3tb — Chandan Jha (@chandan_jha_11) March 21, 2025
विवाद के बाद रची साजिश
पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने जांच के बाद बताया कि जांच से पता चला है कि आग की घटना कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी मिनी बस चालक जनार्दन हंबरदेकर है, जो हाल में अपने सैलरी में हुई कटौती से बहुत नाराज था। पुलिस ने कहा कि उसका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद भी चल रहा था और वह बदला लेना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ जनार्दन का गुस्सा था, वे उन मृतक चार लोगों में शामिल नहीं थे।
इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती
यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे 112 पर कॉल आया कि हिंजेवाड़ी पीएस इलाके में एक मिनीबस में आग लग गई है। इस हादसे में कुछ यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो चार लोगों की मौत हो चुकी थी। छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में कुल 14 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ बाहर निकलने में कामयाब रहे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यात्री, ड्राइवर और मिनीबस सभी फेज 1 में व्योमा ग्राफिक्स कंपनी से थे और ड्यूटी के लिए ऑफिस जा रहे थे। पहले जानकारी थी कि आग मिनीबस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग में मरने वाले चार लोग बस के पीछे बैठे थे और वाहन से बाहर नहीं निकल सके। उन सभी का आईसीयू में इलाज करा रहे छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे पुणे के एक विशेष अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
4 people burnt alive for not getting salary driver video went viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMIndian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
Jul 20, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM












