क्या 2027 में मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी IAS दिव्या मित्तल? इन 4 वजहों से चर्चा तेज; देखें VIDEO

IAS Divya Mittal: यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अचानक पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।

IAS Divya Mittal contest elections from Mirzapur: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अचानक पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। असीम अरुण और राजेश्वर सिंह जैसे पूर्व अधिकारियों की राह पर चलते हुए उनके भी राजनीति में कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे के संदेश में लिखी गई पंक्ति 'आईएएस की नौकरी सिर्फ एक चैप्टर था' के बाद से ही 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर से उनके चुनाव लड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

मिर्जापुर में उनके डीएम कार्यकाल के दौरान लहुरियादा गांव तक पानी पहुंचाने जैसे कार्यों से उनकी मजबूत जन-पकड़ बनी थी, जिसके चलते वहां के लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं। हालांकि, दिव्या मित्तल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने या चुनाव लड़ने की कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनका मिर्जापुर से बना व्यक्तिगत जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क इन चर्चाओं को लगातार हवा दे रहा है। पूरी जानकारी के लिए देखें नवभारत की यह खास रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com