1000 हिंदू अब भी लापता...अखिलेश यादव के दावे से सियासी भूचाल, महाकुंभ पर फिर से महाबवाल- VIDEO

महाकुंभ को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके लोगों को कम से कम उन परिवारों की मदद करनी चाहिए जिनके परिवार के सदस्य खो गए हैं। अभी भी करीब 1,000 हिंदू लापता हैं।

नवभारत डेस्क: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को महाकुंभ मेले पर गंभीर चिंता जताई और भाजपा सरकार से जवाब मांगा। सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रयागराज में आयोजित भव्य धार्मिक महाकुंभ के बाद से करीब 1,000 हिंदू अभी भी लापता हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर उन्हें खोजने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'यह अच्छी बात है कि हम सभी को महाकुंभ और कुंभ बार-बार याद आता है... सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के लिए कितना बजट दिया? मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ यह व्यवस्था कर रहे थे कि वाहन कहां पार्क होंगे। लोगों को रोका जा रहा था, उन्हें सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।' अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से लापता लोगों के परिवारों की मदद करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'भाजपा और उसके लोगों को कम से कम उन श्रद्धालुओं के परिवारों की मदद करनी चाहिए जिनके परिवार के सदस्य खो गए हैं। अभी भी करीब 1,000 हिंदू लापता हैं। भाजपा को 1,000 लापता हिंदुओं की जानकारी उनके परिवारों को देनी चाहिए। प्रयागराज में अभी भी पोस्टर लगे हुए हैं। यह दुखद है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उन पोस्टरों को हटा रही है। सरकार को कम से कम उन 1000 हिंदुओं को खोजने का प्रयास तो करना चाहिए जो लापता हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com