वाराणसी में मकान के अंदर चल रही थी पटाखा फैक्ट्री: विस्फोट से ध्वस्त, आरोपी फरार; पत्नी-बेटी की हालत गंभीर

Firecracker Factory In Varanasi: शाम 5 से 6 बजे के आसपास वाराणसी के एक मकान में अवैध रूप से संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मंजिला मकान गिरकर धव्स्त हो गया।

Explosion At An Illegal Firecracker Factory In Varanasi: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के एक मकान में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। पूरा मामला पैगंबरपुर इलाके का है। जहां राजू खान नामक एक व्यक्ति अपने मकान में पटाखा बनाने का काम करता था। आज शाम करीब 5 बजे के आस-पास विस्फोट होने से 2 मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों का कहना है कि बिस्फोट इतना भयावह था कि भूकंप के झटके जैसा महसूस हुआ। हादसे के बीच आरोपी राजू खान और उसकी मां फरार हो गए। जबकि राजू की पत्नी और बेटा बुरी तरह घायल हैं। अवैध पटाखा फैक्टरी के संचालन और संबंधित अधिकारियों की कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मुहल्लेवासी इस मामले की कई बार शिकायत किए लेकिन पुलिस आती ले जाती और फिर छोड़ देती थी। घटना ने अवैध पटाखा निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले में आगे की जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने को लेकर कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com