गंगा का जलस्तर बढ़ा तो डूब गया मणिकर्णिका घाट, VIDEO में देखें कैसे छत पर हो रहा अंतिम संस्कार

Varanasi Ganga Water Level: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित है और परिवारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Manikarnika Ghat Varanasi Floods: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी के व्यापारी नितेश यादव ने बताया कि पानी धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहा है। शवों का अंतिम संस्कार छत पर किया जा रहा है। लोगों को नंबर लेना पड़ रहा है और इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट डूब गया है। जहां एक दिन में 50 शवों का अंतिम संस्कार किया जाता था, आज वहां सिर्फ 8 से 10 ही दाह संस्कार करना संभव हो रहा है। परिवारों को अपना परिजन के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अभी गंगा का जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है। इस वीडियो में देखे कैसे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com