वंदे मातरम के बीच सोनिया-राहुल के इशारों से मचा बवाल! विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने दी सफाई, देखें VIDEO

Sonia Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के दौरान सोनिया-राहुल के इशारों पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के सवाल उठाने पर जयराम रमेश ने दी सफाई।

Congress Vande Mataram Controversy: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण के दौरान 'वंदे मातरम' के गान को लेकर एक बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रगीत के पहले पद के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बीच में ही इसे रोकने का इशारा किया था। हालांकि, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा 3 मिनट का गीत बजने की बात कहने पर राष्ट्रगीत जारी रखा गया।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने निशाना साधते हुए कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अनादर का आरोप लगाया है। वहीं, विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इन दावों को खारिज करते हुए सफाई दी और कहा कि मंच पर बातचीत राष्ट्रगीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मंगाने के लिए हो रही थी

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com