H-1B Visa Green Card Suspension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा और रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड से जुड़े ‘पर्म’ (PERM) प्रोग्राम पर रोक लगाने के फैसले से भारतीय आईटी सेक्टर और पेशेवरों के बीच चिंता बढ़ गई है। इस कड़े कदम से इन्फोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसी प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
जानकारों का कहना है कि नए आवेदनों और प्रक्रियाओं पर रोक लगने से अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का सपना देख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, बड़ी कंपनियों का मानना है कि वे स्थानीय स्तर पर भर्ती और मजबूत रणनीतियों के जरिए इस स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।अमेरिका में ग्रीन कार्ड का रास्ता हुआ बंद?