मोदी-शी की मुलाकात ने बढ़ाई ट्रंप की चिंता, BRICS समिट में दिखी नजदीकी, बदल सकता है पावर बैलेंस

BRICS Summit 2026: BRICS शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात ने वैश्विक राजनीति का ध्यान खींचा है। भारत-चीन रिश्तों में नरमी के संकेतों के बीच अमेरिका की चिंता बढ़ी है।

PM Modi-Xi Jinping BRICS 2026: भारत ने हाल ही में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए। इसे लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। दरअसल, भारत और चीन के रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं चल रहे थे, लेकिन चीनी राष्ट्रपति इन्हें दरकिनार करते हुए न सिर्फ भारत आए, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच खास बॉन्डिंग भी नजर आई। अमेरिका और ट्रंप इस मुलाकात से टेंशन में हैं। अमेरिका लंबे समय से इंडोपेसिफिक में चीन के खिलाफ भारत को एक बड़े साझेदार के तौर पर देखता आ रहा है। दूसरी तरफ चीन अमेरिका का सबसे बड़ा रणनीतिक प्रतिस्पर्धी है। ऐसे में अगर भारत और चीन अपने मतभेदों को नियंत्रित करते हुए ब्रिक्स वैश्विक शासन और बहुपक्षीय मुद्दों पर ज्यादा सहयोग करते हैं तो इसका असर दुनिया के पावर बैलेंस पर दिखाई दे सकता है। 

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com