दुबई में लहराया तिरंगा तो महू में हो गया दंगा, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न के दौरान बवाल, मस्जिद के सामने...VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू कस्बे में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रही रैली पर पथराव किया गया। जिसके चलते दो पक्षों में झड़प हो गई और पूरे शहर में तनाव फैल गया।

नवभारत डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू कस्बे में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रही रैली पर पथराव किया गया। जिसके चलते दो पक्षों में झड़प हो गई और पूरे शहर में तनाव फैल गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और शांति है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जश्न मना रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया। जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं इस पथराव के बाद हिंसा भड़क गई और असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही दो वाहनों और दुकानों में आग लगा दी गई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com