लोकसभा में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, भावुक हुए ओम बिरला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व JMM संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन गया। मंगलवार को उन्हें लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भावुक हो गए।

नई दिल्लीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व JMM के संस्थापक शिबू सोरेन उर्फ दिशोम गुरु का सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं लोकसभा में कार्यवाही शुरु होने से पहले शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला भावुक हो गए। बिरला ने कहा कि शिबू सोरेन लोकसभा में कई बार दुमका संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह राज्यसभा में ही रहे हैं। वर्तमान में भी वह राज्यसभा के सांसद थे। शिबू सोरेन झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने झारखंड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। जो सदैव याद किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com