चलती ट्रेन में पैंट्री बॉय की गुंड़ागर्दी, बोला यहां बैठना है तो खाना तो लेना पड़ेगा; देखें VIDEO

Pantry Boy Threatens Passenger in Train: ट्रेन में खाना खरीदने से इनकार करने पर यात्री से बहस और धमकी का आरोप, वायरल वीडियो में पैंट्री बॉय ने थाने में हर महीने 70 हजार रुपये देने का किया दावा।

Indian Railways Pantry Staff Misbehavior Viral Video: रेलवे के सफर में पैंट्री बॉय का मनमानी रवैया सामने आता रहता है। अमूमन इनकी मनमानी जनरल डब्बों में अधिक देखी जाती है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में ट्रेन बिहार जाती दिख रही है। इस वीडियो में पैंट्री बॉय कहता है कि यहां बैठना है तो पैसा देना होगा। वीडियो में कर्मचारी यह दावा भी करता नजर आ रहा है कि वह हर महीने थाने में 70 हजार रुपये देता है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है।

वायरल वीडियो में पैंट्री बॉय एक यात्री से खाना लेने के लिए कहता दिखाई देता है। यात्री जब खाना खरीदने से इनकार करता है तो कर्मचारी उससे बहस करने लगता है। वह कथित तौर पर यात्री को धमकाते हुए कहता है कि अगर सुरक्षित बिहार जाना है तो खाना ले लो।

वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों ने सवाल उठाए हैं कि क्या ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को पैंट्री से खाना खरीदना अनिवार्य है? रेलवे में खानपान की सुविधा यात्रियों की सहूलियत के लिए होती है, न कि उन पर जबरन खाना खरीदने का दबाव बनाने के लिए। अब देखना होगा कि रेलवे और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करती हैं या नहीं और यात्रियों को धमकाने के आरोपों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

संबंधित खबरें

No stories found.