खचाखच भरी बोगी में करने लगा पेशाब! पब्लिक ने पकड़ कर कर दी धुलाई, अब VIDEO हो रहा Viral

Train Bogie Viral Video: कभी-कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो बहस छेड़ देती है। ट्रेन की यात्रियों से भरी बोगी में अगर कोई पब्लिक के सामने पेशाब कर दे तो आप क्या सोचेंगे? पूरी घटना पढ़ें।

Urinated In The Train Coach: चलती ट्रेन के भीड़भाड़ वाले कोच में एक शख्स द्वारा खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के दौरान साथी यात्रियों ने जब उसे टोका, तो उसने बहस शुरू कर दी, जिसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद 'रेलवे सेवा' ने संज्ञान लेते हुए PNR और ट्रेन नंबर की जानकारी मांगी है ताकि दोषी पर सख्त कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर सिविल सेंस और यात्री सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 26 सितंबर 2026 का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर पहले यात्रियों ने उसका विरोध किया। वीडियो में एक यात्री उसे  थप्पड़ मारते और कॉलर पकड़ते दिखाई दे रहा है। बाद में यात्रियों ने उससे अपनी की हुई गंदगी साफ करने को भी कहा लेकिन वह साफ करने की जगह यात्रियों से बहस करने लगा। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com