कलेक्टर के सामने बीपी नहीं माप सकीं CHO! टीकमगढ़ में निरीक्षण के दौरान IAS अफसर ने सिखाया तरीका, देखें VIDEO

Tikamgarh Health Officer Training: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले स्थित सापन उपस्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Tikamgarh Health Officer Training: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले स्थित सापन उपस्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। निरीक्षण करने पहुंचे टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक कुमार श्रोत्रिय ने जब वहां पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ऋतु अहिरवार से एक महिला मरीज का ब्लड प्रेशर जांचने को कहा, तो सीएचओ बीपी मापने की सही प्रक्रिया तक पूरी नहीं कर सकीं। इसके बाद खुद कलेक्टर ने हस्तक्षेप करते हुए बीपी मशीन की बेल्ट को सही तरीके से लगाने और बीपी मापने का तरीका समझाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएचओ की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि यह उपस्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता, जिससे प्राथमिक जांचों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की शिकायतों और मौके पर मिली अनियमितताओं के आधार पर कलेक्टर ने संबंधित सीएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं और पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थिति व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com