तीन नकाबपोशों की गोलीबारी में बाल-बाल बचे एक्टर टाइगर श्रॉफ, सामने आया VIDEO

Shooting Incident Involving Actor Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला किया गया है। इस फायरिंग की वीडियो सामने आई है।
shooting incident involving actor Tiger Shroff
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोलीबारी की वीडियो आई सामने

  • एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है गोलीबारी की जिम्मेदारी

Video Of Shooting Incident Involving Actor Tiger Shroff: रविवार शाम जुहू में टाइगर पर फायरिंग की गई। इस हमले में टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इसको लेकर वीडियो सामने आई है। वीडियो साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे 3 नकाबपोश आते है और नजदीक से आकर गोली फायर कर देते है। एक्टर इस गोलीकांड में बाल-बाल बचते हैं जबकि उनके ड्राइवर समेत 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

shooting incident involving actor Tiger Shroff
Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े उन कथित अपराधियों में शामिल है, जिन पर विदेश में रहकर भारत में आपराधिक नेटवर्क संचालित करने के आरोप हैं। जून 2026 में दिल्ली के एक जिम पर हुई फायरिंग के बाद उसका नाम चर्चा में आया था। पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित जिम पर 11 जून को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं।

इस घटना की जिम्मेदारी अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ली गई थी। इस जिम को पंजाबी गायक और कारोबारी गुरु रंधावा से जोड़ा जाता है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया था।

shooting incident involving actor Tiger Shroff
कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या दावा किया गया?

अनमोल बिश्नोई के नाम से बताए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके समझाने की बात कही गई है।

वायरल पोस्ट में आगे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकी दी गई है। पोस्ट की प्रामाणिकता और कथित गैंग से उसके संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पोस्ट और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com