UP BJP MLA Sexual Assault Case: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विधायक द्वारा कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक के गनर धनंजय यादव ने भी सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि विधायक और उनके गनर ने उनकी 10 साल की मासूम बेटी के साथ भी घिनौनी वारदात कराने की धमकी दी और 3 जून को शराब के नशे में जबरदस्ती व कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।
महिला ने दावा किया कि पुलिस प्रशासन में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, क्योंकि प्रशासन में उनके रिश्तेदार हैं। दूसरी ओर, विधायक ने इन आरोंपों को साजिश बताते हुए कहा कि उसके पति पर पहले से ही धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं। बतौर विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए यह एक सोची-समझी साजिश है। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला के पति ने अपनी पत्नी को आगे करके यह झूठे आरोप गढ़वाए हैं।