प्रेमानंद महाराज पर लगा महिलाओं के अपमान का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

वृंदावन के सबसे चर्चित संत प्रेमानंद महाराज ने एक ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस बयान में महाराज ने 100 में से 3-4 लड़कियों के ही पवित्र होने की बात कही है।

Premanand Maharaj: राधा कृष्ण की प्रेम की नगरी अब प्रेमानंद महाराज के लिए भी चर्चा में हैं। भारत के सबसे बड़े संतों में प्रेमानंद महाराज की भी गिनती होती है। भारत के युवा प्रेमानंद महाराज के सत्संगों को सुनकर काफी प्रभावित होते हैं, लेकिन आज यहीं संत सवालों के घेरे में हैं। दरअसल, हाल ही में प्रेमानंद महाराज की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज लड़के और लड़कियों के चरित्र को लेकर अपने विचार रखते हुए कहते हैं कि आज के जमाने में 100 में से 4-5 लड़कियां ही पवित्र हैं। जिसके बाद इस विषय को मुद्दा बनाते हुए प्रेमानंद महाराज पर महिला विरोध का आरोप लगाया जा रहा है। इस बयान के बाद जहां कई संतों ने प्रेमानंद महाराज का समर्थन किया है, तो कई संतों ने उनका विरोध भी किया है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज से पहले वृंदावन के संत अनिरुद्धाचार्य पर भी इसी प्रकार का आरोप लगा था। इतना ही नहीं अनिरुद्धाचार्य महाराज के मामले पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था। जिसके बाद उन्होंने देश की महिलाओं से माफी भी मांगी थी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com