वीडियो: खत्म हुआ 27 साल का सूखा, साउथ अफ्रीका बना टेस्ट क्रिकेट का नया बादशाह

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। अब वह WTC खिताब पर कब्जा जमाने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।

लंदन: दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। अब वह WTC खिताब पर कब्जा करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कई सालों से अपने ऊपर लगे 'चोकर्स' के टैग को भी हटा दिया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम, कप्तान टेम्बा बावुमा और कैगिसो रबाडा ने अहम भूमिका निभाई। इन तीनों की बदौलत ही दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन ली और दूसरी बार WTC खिताब जीतने से चूक गया। एक तरफ एडेन मार्करम ने शतक, टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक और कैगिसो रबाडा ने दोनों पारियों में 9 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इससे पहले 1998 में साउथ अफ्रीकी टीम ने आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com