Saurav Das Passport Row Show Cause Notice: विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सह-संस्थापक सौरव दास को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। मंत्रालय के अनुसार, यह कदम उनके पासपोर्ट आवेदन में जन्मस्थान को लेकर गड़बड़ी पाए जाने के बाद उठाया गया है। दास को इस नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा, उन्हें सलाह दी गई है कि जब तक वे अपना जवाब नहीं दे देते, तब तक वे अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें। सौरव दास ने कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने UK जाने से रोके जाने को चुनौती दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसे दास ने सरकार के उस फैसले को चुनौती देते हुए दायर किया है, जिसके कारण वे विदेश नहीं जा सके।