Sanjay Singh on Mallikarjun Kharge Statement: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया। खरगे ने पंजाब की एक रैली में AAP को बीजेपी की बी-टीम बताया था। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने इस बयान पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने खरगे के बयान पर कहा कि पंजाब में एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी की 'बी-टीम' है। आज मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, देश भर में कितनी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सरकार बनाने में मदद की है।