Sangh Se Rashtrabodh Book: RSS की 100 साल की यात्रा पर आधारित किताब "संघ से राष्ट्रबोध" को जयपुर में जारी किया गया। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र की धड़कन है। उन्होंने बताया कि यह किताब RSS की 100 साल की यात्रा को दर्शाती है और इसका उद्देश्य इसे पाठकों तक पहुंचाना है। राजस्थान के जयपुर में RSS की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित पुस्तक 'संघ से राष्ट्रबोध' के विमोचन कार्यक्रम में, राज्यपाल हरिभाऊ ने जनता को संबोधित किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा, जब कोई किताब छपकर प्रेस से बाहर आती है, तो वही उसका विमोचन होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किताब को लोगों और पाठकों को समर्पित करना है। इसीलिए मैं इस किताब के विमोचन कार्यक्रम की बात कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि यह किताब जारी की गई है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को समेटा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि यह देश की धड़कन है।