Samastipur Viral Video: लड़की को घेरकर गाली-गलौज और बदसलूकी, जमुई के बाद समस्तीपुर का VIDEO वायरल

Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कर जांच जारी है।

Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले से लड़की के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक लड़की को घेरकर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और FIR दर्ज की है।

यह मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने एक दोस्त के साथ वहां फोटो लेने के लिए रुकी थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी करने लगे। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com