‘बेल बॉटम’ का गाना ‘सखियां 2.0’ हुआ रिलीज, अक्षय कुमार-वाणी कपूर की दिखी शानदार केमिस्ट्री

'Sakhiyan 2.0' song from 'Bell Bottom' released, Akshay Kumar-Vaani Kapoor's great chemistry: अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’(Bell Bottom) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज किया है। गाने में अक्षय कुमार अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। 'सखियां ने मेनू मार दिया’ का ऑरिजनल गाना मनिंदर बुट्टर ने गाया है। यह गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों ने यूट्यूब पर काफी पसंद किया था। गाने की सफलता देखते हुए मेकर्स ने ‘सखियां 2.0’ वर्जन में रिलीज किया है। आप भी देखिए- 'Sakhiyan 2.0' song-
Sakhiyan 2.0
Published on: 
Updated on: 
Navbharat Live
navbharatlive.com