मुसलमान बढ़ेगा तो CM-PM का दावा ठोकेगा, बच्चे पैदा करने पर सियासाी घमासान, साजिद रशीदी ने दिया विवादित बयान

UP Muslim Population SIR: मौलाना साजिद रशीदी ने मुस्लिम आबादी और SIR को लेकर BJP और योगी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने छह बच्चों को सामान्य बताते हुए जनगणना पर भी दावा किया।

Sajid Rashidi Population Statement: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने संघ और कुछ संगठनों द्वारा हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवारों में पांच से ज्यादा बच्चे होना सामान्य है और छह बच्चों की संख्या उनके लिए लास्ट है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें समस्या जनसंख्या से नहीं है मसला है मुसलमानों की बढ़ती हुई तादाद और मुसलमानों की बढ़ती हुई आबादी का। ये खौफजदा है कि मुसलमान बढ़ेगा तो आज जैसे हम उत्तर प्रदेश के अंदर सीएम का हमने दावा ठोका है। इनको डर है कहीं पीएम का भी दावा ना ठोक दें। क्योंकि जो मुसलमान की असली तादाद है 2011 के बाद इसीलिए जो है यह सही तरीके से जनगणना नहीं करा रहे हैं। अब जो जनगणना SIR के नाम पर हो रही है यह इसमें भी कितने लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। यूपी के अंदर 3 करोड़ लोगों के नाम काट दिए गए और उसमें मैं मानता हूं कि कम से कम 2 करोड़ मुसलमान होंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com