Gold Investment Tips: दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर नागपुर और विदर्भ में ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फेस्टिव सीजन को और अधिक खास बनाने के लिए प्रसिद्ध ब्रांड 'रोकड़े ज्वैलर्स' के निदेशक पारस रोकड़े ने नव भारत के साथ खास बातचीत में सोने-चांदी की शुद्धता, निवेश और बंपर ऑफर्स से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
पारस रोकड़े ने बताया कि ग्राहकों के लिए इस दिवाली मेकिंग चार्जेस पर भारी छूट दी जा रही है। इसके तहत 22 कैरेट ज्वेलरी की मेकिंग पर 40% तक, 18 कैरेट ज्वेलरी पर 60% और डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 100% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, पुराना सोना एक्सचेंज करने पर 1% अतिरिक्त वैल्यू का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है।
सोने में निवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सोने ने औसतन 12% का शानदार कंपाउंड रिटर्न दिया है, जो इसे सबसे सुरक्षित एसेट बनाता है। बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव और कीमतों में आए करेक्शन को उन्होंने निवेशकों के लिए खरीदारी का सबसे बेहतरीन मौका बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी सलाह दी कि ग्राहकों को हमेशा हॉलमार्क (HUID) देखकर और पक्के जीएसटी बिल के साथ ही खरीदारी करनी चाहिए ताकि शुद्धता को लेकर कोई संशय न रहे।