रिटायर फौजियों की पेंशन में बड़ा इजाफा! नोशनल इंक्रीमेंट को लेकर मंत्रालय का आदेश, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Military Pension: रक्षा मंत्रालय ने नोशनल इंक्रीमेंट पर बड़ा फैसला लिया, जिससे रिटायर सैन्यकर्मियों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी। जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा इस आदेश का लाभ।

Military Pension Notional Increment: रिटायर होने वाले सैन्यकर्मियों और रक्षा पेंशनभोगियों के लिए नोशनल इंक्रीमेंट (काल्पनिक वेतन वृद्धि) को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय के आदेश के अनुसार, जो कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हुए हैं और सिर्फ एक दिन के अंतर के कारण वार्षिक इंक्रीमेंट से वंचित रह गए थे, अब उन्हें पेंशन की गणना में इस इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक पे 50,000 रुपये थी, तो नोशनल इंक्रीमेंट के बाद यह बढ़कर 51,500 रुपये हो सकती है, जिससे पेंशन की राशि में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, यह लाभ केवल पेंशन गणना के लिए है और इससे ग्रेचुटी या लीव इनकाउंटर जैसे अन्य रिटायरमेंट लाभ स्वतः नहीं बढ़ेंगे। एरियर और भुगतान की पात्रता सेवा रिकॉर्ड तथा संबंधित नियमों पर निर्भर करेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com